दावों की खुली पोल: हजारीबाग के सबसे बड़े अस्पताल SBMCH की बदहाली देख कांप उठेगा कलेजा

Hazaribagh : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) की अव्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है. स्वास्थ्य सेवाओं को...

Hazaribagh : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) की अव्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के सरकारी दावों के बीच अस्पताल की जमीनी हकीकत मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियों को उजागर कर रही है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ नजर आ रही है.

खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर मरीज, व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीरों में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को स्ट्रेचर पर खुले आसमान के नीचे ले जाते देखा गया. आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों और अव्यवस्थित माहौल के बीच मरीज दर्द से कराहता नजर आया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक सुरक्षित और सुचारू रूप से पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ALSO READ : चान्हो मामले की नीलकंठ सिंह मुंडा ने की निंदा, कहा – आरोपियों ने मां और बच्चे को पीटा, पुलिस दबा रही मामला

मूलभूत सुविधाओं के अभाव से मरीज और परिजन परेशान

अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, छाया, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीजों को भी कई बार असुविधाजनक परिस्थितियों में इधर-उधर ले जाना पड़ता है.

जनता ने प्रशासन से मांगा जवाब, सुधार की उठी मांग

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है. उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है. लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

ALSO READ : हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस लिखी वाहन ने रेहड़ी-ठेला वालों को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरा समान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *