Palamu: चैनपुर के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सीएम पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों से 10 जून तक अपने बैंक खाते में अंशदान राशि हरहाल में जमा करने की अपील की है.

उन्होंने बताया कि जारी विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में जिन लाभुकों ने अभी तक राशि जमा नहीं की है, उन्हें 10 जून तक खाते में अंशदान राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है.
लक्ष्य से अधिक लाभुकों का चयन
बीएएचओ ने बताया कि सीएम पशुधन विकास योजना के तहत चैनपुर और रामगढ़ प्रखंड में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक योग्य लाभुकों का चयन किया गया है.
Also Read: CM हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
तारीख बढ़ाने से किया इनकार
एक सवाल के जवाब में उन्होंने अंशदान राशि जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने की संभावना से साफ इनकार किया.
बतख, मुर्गी, गाय और बकरी का मिलेगा लाभ
मालूम हो कि इस योजना के तहत लाभुकों को कोटिवार 10 प्रतिशत और 25 प्रतिशत अंशदान पर बतख, मुर्गी, गाय, बकरी, कुक्कुट आदि का वितरण किया जाना है.
