कोल माइंस में एमडीओ कंपनी त्रिवेणी सैनिक पर लापरवाही का आरोप, सड़क किनारे गिराया जा रहा ओबी

Hazaribagh: जिले के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस में एमडीओ कंपनी त्रिवेणी सैनिक पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे...

Hazaribagh: जिले के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस में एमडीओ कंपनी त्रिवेणी सैनिक पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि चौदह माइल से सोनबरसा होते हुए टंडवा-हजारीबाग मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क के किनारे ओबी (ओवर बर्डन) डंप किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

50 फीट ऊंचाई से गिराई जा रही मिट्टी और बोल्डर 

ग्रामीणों का आरोप है कि चौदह माइल से सोनबरसा गांव होकर गुजरने वाली सड़क के किनारे करीब 50 फीट ऊंचाई से त्रिवेणी सैनिक कंपनी के बड़े वाहनों द्वारा लगातार ओबी और मिट्टी गिराई जा रही है. यह कार्य दिन-रात जारी रहता है. नीचे मौजूद सड़क से रोजाना सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं. ऐसे में राहगीरों को हर समय इस बात का डर बना रहता है कि ऊपर से गिरने वाला ओबी या बड़े बोल्डर किसी भी समय उनकी चपेट में आ सकते हैं.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ओबी गिरने से रोकने के लिए केवल डेढ़ से दो फीट ऊंचा मेड बनाया गया है, जो बड़े बोल्डर को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. इसके अलावा मौके पर सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती नहीं की गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे मजबूत और ऊंची गार्डवाल का निर्माण कराया जाए, ताकि राहगीरों को संभावित हादसों से बचाया जा सके.

ALSO READ: झारखंड राज्य खाद्य आयोग को चाहिए लग्जरी कार, इनोवा क्रिस्टा, हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *