Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्य खाद्य आयोग को चाहिए लग्जरी कार, इनोवा क्रिस्टा, हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया

Ranchi: झारखंड राज्य खाद्य आयोग को अब नई और आधुनिक गाड़ियों की जरूरत है. आयोग ने अपने कामकाज को गति देने और...

Ranchi: झारखंड राज्य खाद्य आयोग को अब नई और आधुनिक गाड़ियों की जरूरत है. आयोग ने अपने कामकाज को गति देने और अधिकारियों की सुविधा के लिए बाह्य स्रोतों (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की तलाश शुरू कर दी है. इन वाहनों की आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित की गई है.

इन शानदार गाड़ियों के लिए मंगाए गए आवेदन

राज्य सरकार के संकल्प संख्या-2316 के आलोक में जारी इस सूचना के तहत, आयोग ने प्रीमियम और मध्यम श्रेणी की कारों की मांग की है. इच्छुक आपूर्तिकर्ता निम्नलिखित मॉडल्स के लिए अपनी दरें निर्धारित कर आवेदन दे सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून निर्धारित की गई है.

Also Read: नकली शराब गिरोह के सरगना अभिषेक कुमार राणा की जमानत याचिका एचसी से खारिज

add1

इन वाहनों की है जरूरत

  • प्रीमियम सेगमेंट: इनोवा क्रिस्टा, हुंडई वरना और होंडा सिटी.
  • सेडान सेगमेंट: फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया.
  • इकोनॉमी सेगमेंट: मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और होंडा अमेज.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *