Ranchi: झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के लिपिकीय कर्मचारियों के लिए नई नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू किए जाने के बाद कर्मचारियों ने खुशी जताई है. जिला शाखा की ओर से DC के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया गया. नई व्यवस्था के तहत अब पुराने लिपिकीय पदनामों की जगह नए पदनाम लागू होंगे। कर्मचारियों को अब सहायक, वरीय सहायक, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-2 और प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-1 के नाम से जाना जाएगा.
पदनाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी
जिला शाखा का कहना है कि पदनाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को नई पहचान मिलेगी और सेवा के प्रति उनका उत्साह व आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. शाखा ने कहा कि समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी आगे भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे तथा राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.

ALSO READ: 30 जुलाई तक सभी सरकारी स्कूलों में बनेगी नई SMC, अभिभावकों को मिलेगी जिम्मेदारी


