मोदी सरकार की त्याग वाली नसीहत पर कांग्रेस का पलटवार: कहा- ‘जनता त्याग नहीं, चाहती है जवाब’

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता पर थोपे जा रहे आर्थिक बोझ और...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता पर थोपे जा रहे आर्थिक बोझ और महंगाई को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस के अनुसार, सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं को छिपाने के लिए अब जनता को अपनी बुनियादी जरूरतों में कटौती करने का उपदेश दे रही है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि देश में जब महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता अपने चरम पर है, तब सरकार का यह कहना कि पेट्रोल कम जलाओ, सोना मत खरीदो और खाने का तेल कम करो, बेहद असंवेदनशील और जनविरोधी है. उन्होंने सवाल किया कि क्या मध्यम वर्ग और गरीब परिवार अपनी जरूरतों का गला घोंटते रहें, जबकि सरकार प्रचार और आयोजनों पर करोड़ों रुपये लुटाती रहे? राकेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि 12 वर्षों के शासन के बाद देश की जनता अब त्याग के उपदेश नहीं, बल्कि महंगाई से स्थायी राहत और आर्थिक संकट पर ठोस जवाब चाहती है.

यह भी पढ़ें: झारखंड: रेल आईजी और डीआईजी ने हटिया रेल थाने का किया औचक निरीक्षण, नए कानूनों और अपराध नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश

कांग्रेस ने क्या जताई है आपत्ति

महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल से लेकर दाल, सब्जी और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है.
अर्थव्यवस्था पर असर: कांग्रेस का तर्क है कि यदि लोग खरीदारी और यात्राएं बंद कर देंगे, तो बाजार में मांग कम होगी, जिससे अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी.
• विफलता छिपाने की कोशिश: राहत देने के बजाय कम इस्तेमाल की सलाह देना सरकार की नाकामी का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें: जनगणना-2027 की स्व-गणना में तेजी लाने पर जोर, शिक्षा विभाग को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *