गुमला में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा- ‘एक भी वैध मतदाता का नाम नहीं छूटने देंगे, लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस की जिम्मेदारी’

पंचायत स्तर पर SIR की समीक्षा, चुंदरी, बोण्डों और आताकोरा में कार्यकर्ताओं को दिया बूथ तक पहुंचने का मंत्र Gumla: विशेष गहन...

Congress leader Bandhu Tirkey in Gumla said, "We will not let the name of even a single valid voter be left out. It is the responsibility of the Congress to protect democracy."
  • पंचायत स्तर पर SIR की समीक्षा, चुंदरी, बोण्डों और आताकोरा में कार्यकर्ताओं को दिया बूथ तक पहुंचने का मंत्र

Gumla: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस ने गुमला जिले में अपनी संगठनात्मक सक्रियता और तेज कर दी है. बुधवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने जिले के घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत, सिसई प्रखंड की बोण्डों पंचायत तथा भरनो प्रखंड की आताकोरा पंचायत का दौरा कर पंचायत समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बूथवार प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि जनता की सेवा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है. यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है तो उसका संवैधानिक अधिकार प्रभावित होता है. इसलिए यह अभियान किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का अभियान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर गांव, हर टोला और हर बूथ तक पहुंचें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वैध मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की परंपरा रखता है और यही पहचान पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. बंधु तिर्की ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित रखने की है. बूथ स्तर पर सजगता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी सुरक्षा है. यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटता है तो उसे जोड़ने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी रहेगी. कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाएं.

यह भी पढ़ें: रांची: मोराबादी के हटाए गए वेंडरों को मिलेगी नई जगह, टैगोर हिल के पास बनेगा वेंडिंग जोन

SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सजग

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि गुमला जिला कांग्रेस संगठन एसआईआर अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ चला रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ता लगातार मतदाताओं के बीच पहुंचकर आवश्यक सहयोग कर रहे हैं. राजनील तिग्गा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल फॉर्म भरवाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करना है. कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहता है. किसी भी पात्र मतदाता का नाम यदि सूची से छूटता है तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है. इसलिए सभी कार्यकर्ता पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पूरी सक्रियता के साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि एक भी वैध मतदाता वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्य है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है. बैठकों में पंचायतवार समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, स्टेट एसआईआर टीम के कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध चौबे, विधानसभा प्रभारी ऋषिकेश सिंह, घाघरा प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत, सिसई प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरांव, भरनो प्रखंड अध्यक्ष मोक्तार आलम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी, सिसई प्रखंड प्रभारी चंद्रशेखर उरांव, भरनो प्रखंड प्रभारी बैंबूल अंसारी, घाघरा प्रभारी गंगा उरांव, मो. जहंगीर, जितेंद्र लोहरा, रूपेश कुमार सन्नी, रफी अली, रजब अंसारी, सबीर फरास, मो. सिकंदर, राजेश्वरी उरांव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में पर्यटन को नई रफ्तार, सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा विकास प्राधिकरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *