Click Here
Click Here
Click Here

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र की रणनीति पर मंथन, जनहित के मुद्दों पर फोकस

रांची: झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें बजट सत्र को लेकर मंथन किया गया. बैठक में अखिल भारतीय...

रांची: झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें बजट सत्र को लेकर मंथन किया गया. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता श्राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायक मौजूद थे.

कांग्रेस की भूमिका और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श

बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि गठबंधन की सरकार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *