Click Here
Click Here
Click Here

अग्रणी संगठनों की सक्रियता से कांग्रेस होगी और मजबूत : रामदेव यादव

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता...

अग्रणी संगठनों की सक्रियता से कांग्रेस होगी और मजबूत : रामदेव यादव

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने की, जबकि संगठन प्रभारी रामदेव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैठक में अग्रणी संगठनों के सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति तैयार करना था.
मुख्य अतिथि रामदेव यादव ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी बात रख सकेगी. उन्होंने कहा कि अग्रणी संगठन कांग्रेस की शक्ति हैं और इन्हीं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा जनहित के मुद्दे समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं. उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को शीघ्र कमिटी विस्तार करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड अध्यक्षों का गठन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियां निरंतर चलती रहें और पार्टी का जनाधार मजबूत हो.

संगठनों से समन्वय बनाकर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आग्रह 

उन्होंने सभी अग्रणी संगठनों को निर्देश दिया कि अपनी जिला कमिटी की सूची 30 जुलाई तक जिला कांग्रेस कार्यालय में उपलब्ध करा दें. साथ ही 10 अगस्त तक सभी प्रखंड कमिटियों की सूची भी अनिवार्य रूप से जमा करें. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सूची प्राप्त होने के बाद संगठन की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ संगठन विस्तार अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. अध्यक्षीय संबोधन में बिमला कुमारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी अग्रणी संगठनों से समन्वय बनाकर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया. बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, धनंजय त्रिपाठी, जितेंद्र कमलापुरी, जिशान खान, सुधीर पासवान,आशीष ठाकुर, अभिषेक,कुणाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
ALSO READ : हजारीबाग : झांसा, जुल्म और रोंगटे खड़े करने वाली दास्तान: काम दिलाने के बहाने हजारीबाग में युवती को बनाया बंधक
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *