कांग्रेस का धरना सिर्फ नौटंकी, युवाओं के नाम पर कर रही राजनीति : आदित्य साहू

Ranchi: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लोकभवन के सामने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला...

Congress's protest is just a drama, doing politics in the name of youth: Aditya Sahu

Ranchi: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लोकभवन के सामने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को “नौटंकी” बताते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और उसे अपनी नौटंकी बंद करनी चाहिए. आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए ऐसे विरोध-प्रदर्शनों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, लेकिन राज्य में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस चुप है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है, तब कांग्रेस इन मुद्दों पर आंदोलन क्यों नहीं करती.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: झारखंड के एक IPS समेत 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति और वीरता पदक: गृह मंत्रालय को भेजी गई अनुशंसा सूची

उत्पाद सिपाही भर्ती मामले में कांग्रेस क्यों रही चुप?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान 19 युवकों की मौत का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को युवाओं की चिंता क्यों नहीं हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों सरकारी पद खाली हैं और बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही. आदित्य साहू ने कांग्रेस से मांग की कि वह राज्य में हो रही परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय पर अपना रुख स्पष्ट करे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई और दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. साथ ही कहा- “यह नरेंद्र मोदी की सरकार है और उसे कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है.” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि विपक्ष का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है और कांग्रेस युवाओं के कंधे पर राजनीति करना बंद करे.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रामीण क्षेत्र में अगर साढ़े चार मीटर चौड़ी सड़क का रास्ता हो तो ही पास होगा नक्शा, गांवों के विकास से लेकर शिक्षकों के बकाए तक के अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *