Palamu: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित अघोर आश्रम रोड, सुदना के मंदिर में देवी मां की पिंडी और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है. शांति विकास संघ और शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई विशेष पूजा
शनिवार सुबह से मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई. यजमान के रूप में इन्द्रदेव उपाध्याय, शीला देवी, अनुज कुमार और ज्योति देवी ने अनुष्ठान में भाग लिया. आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पंडित अभिषेक, सत्यनारायण चौबे, दिलीप, मनोज और अमर ने शास्त्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया संपन्न कराई.
रविवार को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन
आयोजकों के अनुसार रविवार को विधिवत पूजा के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग महाप्रसाद ग्रहण करेंगे.
ALSO READ: पलामू : कोलकाता में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे संत मरियम के खिलाड़ी
आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की रही भागीदारी
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में वार्ड पार्षद सुनील राम, पूर्व पार्षद सुशीला कुमारी, संघ अध्यक्ष संजय गुप्ता, बिल्लू तिवारी, धनंजय पांडेय, प्रकाश, सत्येंद्र ठाकुर, बबलू तिवारी, रूबी सिन्हा, बरखा सिन्हा, ममता, बसंत दुबे, प्रमोद साव, अशोक सिंह, बबलू उपाध्याय, अवधेश भूइंया, मनोज ठाकुर, नागेंद्रनाथ पाठक, लक्ष्मण राम, राकेश, गोरख ठाकुर, मुकेश, सरिता, प्रभा, पूनम, रीता, शोभा, किरण, दुर्गा, सीमा, पूजा, ममता, डॉली, तारा सहित विभिन्न मुहल्लों के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही.
