पलामू : कोलकाता में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे संत मरियम के खिलाड़ी

Palamu : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित अग्रसेन गर्ल्स स्कूल में 19 जुलाई यानि कल से आयोजित होने वाली चौथी APJ अब्दुल...

Palamu : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित अग्रसेन गर्ल्स स्कूल में 19 जुलाई यानि कल से आयोजित होने वाली चौथी APJ अब्दुल कलाम इंटर स्कूल और नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के पांच चयनित बाल कराटेकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन शितो-रियु कराटे-डू फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है.

प्रतियोगिता में देश से कितने स्कूली के कराटे खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से रौनक कुमार, अनिकेत कुमार, शिवम कुमार, दिव्यांशु कुमार और अनुराग कुमार भाग लेंगे. सभी खिलाड़ी 18 जुलाई यानि आज विद्यालय से मुख्य कराटे प्रशिक्षक क्योंशी संतोष कुमार के नेतृत्व में कोलकाता के लिए शक्ति पुंज एक्सप्रेस से रवाना हुए. वहीं, टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सेंसाई संजय कुमार पासवान को सौंपी गई है. आयोजकों के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लगभग 20 राज्यों से स्कूली कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. ऐसे में प्रतियोगिता का स्तर काफी प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है. विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे.

Also Read : झारखंड में औसत से 38 प्रतिशत कम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, जानें अपने जिले का हाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *