Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुआ RIMS 2 का निर्माण कार्य, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला पोकलेन

Ranchi : लंबे समय से विवादों के केंद्र में रहा बहुचर्चित रिम्स 2 का निर्माण कार्य गुरूवार से शुरू हो गया. कांके...

Ranchi : लंबे समय से विवादों के केंद्र में रहा बहुचर्चित रिम्स 2 का निर्माण कार्य गुरूवार से शुरू हो गया. कांके क्षेत्र के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स 2 के लिए प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य शुरू किया. हालांकि कार्य शुरू करने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया. लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काम शुरू कर दिया गया. निर्माण स्थल पर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है. कांके अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं.

ग्रामीणों का दावा उपजाऊ भूमि में बन रहा रिम्स 2

गौरतलब है कि रिम्स 2 परियोजना को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद जारी है. स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासी परिवारों का आरोप है कि जिस जमीन पर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. वह उनकी कृषि योग्य भूमि है और उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है. ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास और अस्पताल निर्माण के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन परियोजना को किसी अन्य गैर कृषि भूमि पर स्थापित किया जाना चाहिए. इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन, आंदोलन और राजनीतिक बयानबाजी हो चुकी है.

सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ बनेगा रिम्स 2

वहीं राज्य सरकार और स्वास्थय विभाग का तर्क है कि रिम्स 2 झारखंड की स्वास्थय व्यवस्था को नई दिशा देगा. करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक अस्पताल, मेडिकल शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं विकसित की जानी हैं. जिससे राज्य के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही एक बार फिर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. हालांकि प्रशासन का दावा है कि संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश जारी है. लेकिन ग्रामीण फिलहाल अपनी जमीन बचाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस का आंतरिक सुरक्षा व तकनीकी तंत्र होगा मजबूत, स्पेशल ब्रांच का आदेश – राज्य के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को दी जायेगी ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *