अपराधी प्रिंस खान का राइट हैंड मेजर दुबई से गिरफ्तार, इंटरपोल की मदद से लाया गया भारत

  रांची: कोयलांचल में रंगदारी और दहशत का पर्याय बने प्रिंस खान गैंग (छोटे सरकार) को पुलिस ने अब तक का सबसे...

Oplus_16908288

 

रांची: कोयलांचल में रंगदारी और दहशत का पर्याय बने प्रिंस खान गैंग (छोटे सरकार) को पुलिस ने अब तक का सबसे करारा झटका दिया है. प्रिंस खान के लिए आवाज का काम करने वाला और उसके बेहद करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को दुबई के अजमान से गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार को उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों और धनबाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

कौन है शैफी उर्फ मेजर?

शैफी, प्रिंस खान के गैंग का वह महत्वपूर्ण सदस्य है जो तकनीकी और संचार की जिम्मेदारी संभालता था.प्रिंस खान के नाम से जो भी धमकी भरे वीडियो या ऑडियो क्लिप जारी होते थे, उन्हें एडिट करने और वायरल करने का काम मेजर ही करता था. वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के जरिए कारोबारियों को डराने-धमकाने का जाल बुनता था. मेजर को प्रिंस खान का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है, जो खाड़ी देशों में रहकर गिरोह का संचालन देख रहा था.

जाने कैसे हुई गिरफ्तारी?

धनबाद पुलिस और झारखंड एटीएस पिछले काफी समय से मेजर की लोकेशन ट्रैक कर रही थी. पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था. इंटरपोल और केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन्वय से दुबई पुलिस ने उसे अजमान में धर दबोचा. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे विशेष विमान से भारत लाया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *