चाईबासा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़क पर गिरा विशाल बरगद का पेड़

Chaibasa : लगातार हो रही बारिश का असर अब शहर के जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है. बुधवार को बंगाली असोसिएशन...

Chaibasa :  लगातार हो रही बारिश का असर अब शहर के जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है. बुधवार को बंगाली असोसिएशन के समीप इतवारी बाजार से रेलवे अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया.

पेड़ गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार

पेड़ गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा. वहीं पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यह सड़क इतवारी बाजार होते हुए रेलवे अस्पताल, रेलवे स्टेशन और रनिंग रूम तक जाने वाली मुख्य सड़क है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह अचानक सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Also Read : चाईबासा: रथ परब के अवसर पर होयोहातु में भव्य छौ मेला ऑर छौ नृत्य का आयोजन, पारंपरिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *