चाईबासा: रथ परब के अवसर पर होयोहातु में भव्य छौ मेला ऑर छौ नृत्य का आयोजन, पारंपरिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत होयोहातु के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रथ परब के शुभ अवसर पर भव्य छौ मेला एवं...

रथ परब

Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत होयोहातु के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रथ परब के शुभ अवसर पर भव्य छौ मेला एवं छौ नृत्य का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.पारंपरिक छौ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा स्थानीय संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम सौहार्द, भाईचारे एवं सांस्कृतिक उत्सव के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

आकर्षक नृत्य प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान छौ कलाकारों ने पौराणिक कथाओं एवं ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में लोगों ने पारंपरिक लोककला का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव की अनुपस्थिति में पीरू हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चक्रधरपुर जिला परिषद भाग-3 की सदस्य मीना जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया सह झामुमो नेत्री पिंकी जोंको, झामुमो नेता प्रदीप महतो, पूर्व मुखिया निराकार केराई, पूर्व मुखिया सह स्थानीय झामुमो नेता जगन हासदा एवं दोड़ाय हासदा मंचासीन रहे. अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि छौ नृत्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं. अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया.

AlsoRead:चीफ सेक्रेट्री रैंक के पांच अफसर सहित छह IAS, दो IPS, एक IFS भी नहीं बचा पाए JPSC की साख, नौकरशाहों और शिक्षाविदों का अनुभव भी बेअसर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *