Chaibasa : नोवामुंडी प्रखंड परिसर में आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत किसानों के बीच अरहर और उड़द के मिनी किट बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पप्पू रजक ने किसानों को बीज वितरित करते हुए सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने और योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए भी प्रेरित किया.
Also Read : चक्रधरपुर में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, सूने घर से ₹5 लाख के जेवर और नकदी चोरी

एसआईआर अभियान की दी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ सह अंचल अधिकारी पप्पू रजक ने निर्वाचन से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की जानकारी भी किसानों को दी. उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित कराने, आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. साथ ही लोगों से अपने आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया.
Also Read : झीलों और पर्यटन के लिए मशहूर हजारीबाग अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर में भी अहम, कई बड़ी जांचों का बना केंद्र
किसानों ने लिया योजनाओं और अभियान का लाभ
बीज वितरण कार्यक्रम में कृषक मित्र, एटीएम जयश्री, बीटीएम राज मोहम्मद सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.
किसानों ने दलहन बीज प्राप्त करने के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी एसआईआर अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक बनाना रहा.


