Ranchi: DAV पब्लिक स्कूल गांधीनगर, CCL रांची के छात्रों ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है. स्कूल की टीम ने CBSE क्लस्टर स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

बिहार-झारखंड की टीमों के बीच दिखाया दम
प्रतियोगिता धनबाद के बर्ड्स गार्डन स्कूल में आयोजित हुई. इसमें बिहार और झारखंड के कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया. DAV गांधीनगर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और निर्णायक मुकाबलों में जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया.
रेडिंग और डिफेंस में दिखाया दम
DAV गांधीनगर के खिलाड़ियों ने रेडिंग और डिफेंस दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया. टीम के कप्तान सूर्योत्तम कुमार को बेस्ट रेडर का खिताब मिला. विजेता टीम में अर्श कुमार, हर्ष, अमन, कौशिक, आरव, सक्षम, पृथ्वी, शुभम, आंशिक, निखिल और जिशान शामिल रहे.
प्राचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई
स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने पूरी टीम और प्रशिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा है.
उन्होंने कहा कि स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बराबर महत्व देता है. उन्होंने विजेता टीम को आगे होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.
ALSO READ: राज्यपाल बोले- ‘देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी, हर क्षेत्र में बढ़ रही ताकत’

