जनता की शिकायतों पर DC सख्त, मीता पोर्टल के लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से...

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आमजनों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

कई विभागों के मामलों की हुई विशेष समीक्षा

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग, सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, बिजली विभाग, अपर समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच से संबंधित मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गई.

Also Read: इचागढ़ में बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, DMO ने छापेमारी कर किया 22 हजार CFT बालू जब्त, नीलामी की तैयारी

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके.

बैठक में मौजूद रहे कई अधिकारी

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *