Click Here
Click Here
Click Here

सुखदेव नगर इलाके में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Ranchi : राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर से एक युवक का शव बरामद हुआ. मृत युवक का नाम रोहित...

सुखदेव नगर

Ranchi : राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर से एक युवक का शव बरामद हुआ. मृत युवक का नाम रोहित कुमार सिंह है. रोहित के शव को नाला से बरामद किया गया. मृतक युवक सुखदेव नगर का ही रहने वाला था. पेशे से मृतक टेंपो ड्राइवर था. बताया जाता है कि देर रात कुछ युवक पार्टी कर रहे थे. पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए और आज सुबह युवक रोहित कुमार सिंह का शव नाला में पड़ा हुआ था. हालांकि परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने देखा शव

आपको बता दें कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने नाला में एक शव देखा. इसके बाद मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी गयी. मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के कई लोग घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है.

 

ALSO READ : केंद्र सरकार की चिंताओं के बीच व्हाट्सऐप ने रखा अपना पक्ष, कहा – यूजरनेम फीचर के लिये तैयार है सुरक्षा उपाय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *