Jamtara: जिले के कुंडहित प्रखंड स्थित सपसपिया फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन भव्य फाइनल मुकाबले के साथ हुआ. समापन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रबिंद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
रबिंद्रनाथ महतो ने कहा…
उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन तथा आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम है. समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया. रबिंद्रनाथ महतो ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ALSO READ: पलामू : दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर


