Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित विंडोमोह मे बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट मे आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान रघु पासवान उम्र 40 वर्ष पिता स्व. बासुदेव पासवान, ग्राम विंडोमोह, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है.
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार रघु पासवान सड़क पार कर अपना घर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो घोड़थम्भा से कोडरमा की ओर जा रही यू पी 38 ए एच 8754 के चपेट मे आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कुमार क्लिनिक पुरनाडीह ले जाया गया जहां से प्रथमिकी उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.

Read Also: कोडरमा घाटी में आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन, लगा लंबा जाम
फरार बोलेरो को पुलिस ने किया जब्त
वहीं बोलेरो वाहन दुर्घटना का अंजाम देकर तेज रफ्तार मे भाग रहा था जिसे कोडरमा थाना की पुलिस कोडरमा मे पकड़ कर जब्त किया है. बता दें की बोलेरो वाहन इतना रफ्तार मे था की घटना स्थल पर नंबर प्लेट टूट कर फेंका गया. इधर पुलिस आगे की कर्रवाई मे जुट गई है.


