Click Here
Click Here

लोकायुक्त से मिलकर लम्बित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

Ranchi: झारखंड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और नागरिक अधिकारों को सशक्त करने के उद्देश्य से हमर अधिकार मंच...

Ranchi: झारखंड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और नागरिक अधिकारों को सशक्त करने के उद्देश्य से हमर अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य के लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा.

3000 से अधिक लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के जरिए यह माँग की गई कि लोकायुक्त कार्यालय में पूर्व से लंबित 3000 से अधिक शिकायतों पर तीव्र गति से जाँच सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके. झारखंड के सभी 24 जिलों में व्यापक स्तर पर अवेयरनेस ड्राइव चलाई जाए जिससे आम जनता को लोकायुक्त की शक्तियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: सरायकेला: नर्सिंग इस्पात में मजदूर का पैर मशीन में फंसा, TMH में भर्ती, 20 लाख मुआवजे की मांग

लोकायुक्त का सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने सकारात्मक आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कार्यालय लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने की दिशा में अग्रसर है. साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी जिलों में समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *