Click Here
Click Here

पलामू: थाना परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा

Palamu: नौडीहा थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल है. इस पावन अवसर...

Palamu: नौडीहा थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल है. इस पावन अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने अपनी पत्नी के साथ सिर पर कलश उठाकर नगर भ्रमण किया.

नदी तट पर वैदिक अनुष्ठान

यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बंटाने नदी तट पर पहुंची. वहां बनारस से पधारे विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराई और कलश में जल भरा गया. इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कलश स्थापना की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड वेतन घोटाला: बोकारो और चाईबासा में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसपी ऑफिस में तैनात कर्मी के खाते में 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

विशेष पूजा और अखंड कीर्तन का कार्यक्रम

थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विशेष पूजा होगी, जिसके बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही भगवान हनुमान और शिव परिवार की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा. आगामी 29 तारीख को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

सुरक्षा बल और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले सिपाही सतीश तिवारी, एसआई रोहित चौहान, एसआई मनोज सिंह, एएसआई नागेंद्र कुमार, राजेश बैठा, दीपक कुमार और टुनटुन तिवारी सक्रिय रहे. मौके पर समाजसेवी नंदन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव, लालबिहारी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव, कुंदन गुप्ता और तिलक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *