‘चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’ महाभियान में भागीदारी की उपायुक्त ने की अपील

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से माहवारी स्वच्छता एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से माहवारी स्वच्छता एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’ महाभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों, गलत धारणाओं और सामाजिक संकोच को दूर करते हुए किशोरियों एवं महिलाओं के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि समाज में आज भी माहवारी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और झिझक मौजूद हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयास से समाप्त करना आवश्यक है.

रेड डॉट चैलेंज से जुड़ने का किया आह्वान

उन्होंने जिलेवासियों से रेड डॉट चैलेंज से जुड़ने तथा अपने-अपने स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. उपायुक्त ने कहा कि इस विषय पर जितनी खुलकर चर्चा होगी, उतनी ही तेजी से इससे जुड़ी वर्जनाएं और सामाजिक टैबू समाप्त होंगे. उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

उपायुक्त ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और माहवारी प्रबंधन से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें. उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा युवाओं से इस महाभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर सफल बनाने की अपील की. अंत में उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग मिलकर चुप्पी तोड़ें और जिले की किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दें.

ALSO READ: चकमंजो की बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ई. अनिल चौधरी बोले-पक्की सड़क के बिना विकास अधूरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *