रहसपुर, रणडागा और बैंक कॉलोनी बूथों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान टीम ने रहसपुर, बूथ संख्या-266, प्राथमिक विद्यालय रणडागा स्थित बूथ संख्या-193 और बैंक कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-403 का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर संपर्क अभियान, और प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया.
समयसीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का आदेश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कवरेज के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जाए.उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए और सभी आवेदन समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निपटाए जाएं, ताकि हर नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सके.

अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना, अपात्र/स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों का निष्पादन करना, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है .
ALSO READ : पाकुड़: SIR के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


