Koderma : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, सामाजिक वानिकी प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार समेत कई अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, अधिकारियों ने दिया हरियाली का संदेश
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हैं. वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी यस्मिता सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read :विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधारोपण, उपायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश
