Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक, बारिश की चेतावनी, रांची और लोहरदगा में कुछ ही देर में आंधी-बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियों के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार,...

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियों के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, देश के मध्य भागों से होकर गुजरने वाली ट्रफ लाइन का असर अब थोड़ा कम हो गया है. जिसके चलते राज्य के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है. हालांकि, राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं.

रांची में आंधी-बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने राजधानी रांची और लोहरदगा के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी जारी की है. अगले तीन घंटों के भीतर इन दोनों जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात होने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना है.

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान सबसे अधिक 15.7 मिलीमीटर बारिश रामगढ़ के डीवीसी क्षेत्र में दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो राज्य में सबसे कम था.

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान

• 13 और 14 जून : राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है.
• 15 जून : उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं.
• 16 जून : चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग को छोड़कर बाकी जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है.
• 17 जून : एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के अन्य इलाकों में कहीं कहीं बौछारें पड़ सकती हैं.
• 18 और 19 जून : इन दो दिनों में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है.जिससे तपिश से राहत मिलेगी.

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

• डाल्टनगंज : 39.8 डिग्री सेल्सियस
सराइकेला : 36.2 डिग्री सेल्सियस
• चाईबासा : 35.4 डिग्री सेल्सियस
• जमशेदपुर : 34.5 डिग्री सेल्सियस
• बोकारो थर्मल : 34.2 डिग्री सेल्सियस
• पाकुड़ : 33.5 डिग्री सेल्सियस
• लोहरदगा : 32.1 डिग्री सेल्सियस
• खुंटी : 31.8 डिग्री सेल्सियस
• रांची : 31.4 डिग्री सेल्सियस
• लातेहार : 30.1 डिग्री सेल्सियस

 

ALSO READ : झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: UK में मास्टर्स डिग्री के लिए मिलेगी 100% स्कॉलरशिप, CM हेमंत सोरेन का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *