गिरिडीह: दंपती हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार तक पैदल पहुंचे DC, बच्चों की पढ़ाई और देखभाल का दिया भरोसा

Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव में हुए दर्दनाक दंपती हत्याकांड के बाद उपायुक्त राम निवास यादव ने संवेदनशीलता और...

Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव में हुए दर्दनाक दंपती हत्याकांड के बाद उपायुक्त राम निवास यादव ने संवेदनशीलता और मानवीय पहल का परिचय दिया. घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त स्वयं अपने बॉडीगार्ड और अधिकारियों के साथ पैदल चलकर उस गांव तक पहुंचे, जहां सड़क नहीं होने के कारण वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं.

पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

उपायुक्त ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है तथा दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मृतक दंपती के बच्चों की पढ़ाई, देखभाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए.

मंगलवार रात हुई थी वारदात

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी मरांडी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था. घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

खाट पर ले जानी पड़ी घायल महिला

गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को घायल महिला को करीब 150 मीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा था. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

DC की पहल की हो रही सराहना

उपायुक्त राम निवास यादव के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी बड़े अधिकारी को इस तरह पैदल चलकर गांव पहुंचते देखा गया है. प्रशासन की इस पहल से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद और सहारा मिला है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *