GIRIDIH:पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखारी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
टेंपो की चपेट में आने से मौके पर ही गई जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वतन कुमार (पिता – प्रदीप कुमार) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वतन खेलते-खेलते पानी सप्लाई करने वाले एक टेंपो के पास पहुंच गया. इसी दौरान अचानक वह वाहन के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव का असर: प्लैटिनम की कीमतों में उछाल, जानिए आज का लेटेस्ट रेट
पुलिस जांच में जुटी, गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. इधर, इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं.
