‘Dhamaal 4’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 15 दिनों में 196 करोड़ कमाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Newswave Desk: अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और अब तीसरे हफ्ते...

'Dhamaal 4'
'Dhamaal 4' makes a splash at the box office

Newswave Desk: अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. खास बात यह है कि नई हिंदी फिल्मों और थलापति विजय की ‘जना नायकन’ के हिंदी वर्जन की रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. उल्टा तीसरे शुक्रवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 15वें दिन फिल्म ने भारत में 2.40 करोड़ रुपये नेट और 2.83 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की. इससे एक दिन पहले यानी 14वें दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये नेट और 2.42 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे. वहीं विदेशों में 15वें दिन फिल्म की कमाई करीब 25 लाख रुपये रही. इस तरह तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने दुनियाभर में 3.08 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया, जो गुरुवार के मुकाबले करीब 15.36 फीसदी ज्यादा है.

15 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों में ‘धमाल 4’ ने भारत में 145.73 करोड़ रुपये नेट और 171.96 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की है. वहीं विदेशी बाजारों से फिल्म ने 24.20 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 196.16 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘Welcome to the Jungle’ को छोड़ा पीछे

15 दिनों में 196.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धमाल 4’ ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के 195.45 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह 2026 की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हालांकि ‘वेलकम टू द जंगल’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसकी धीमी कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि वह ‘धमाल 4’ से आगे निकलना मुश्किल होगा.

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 बॉलीवुड फिल्में (वर्ल्डवाइड ग्रॉस)

– धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये
– बॉर्डर 2 – 485.30 करोड़ रुपये
– भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये
– धमाल 4 – 196.16 करोड़ रुपये (15 दिन)
– वेलकम टू द जंगल – 195.45 करोड़ रुपये

ALSO READ: JMM का केंद्रीय वित्त मंत्री पर तंज कहा-प्याज नहीं खाने वाली मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था का बनाया भर्ता, अब पेपर लीक को बता रही हैं अच्छा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *