धनबाद गोलीकांड: अपराधी अमन सिंह गिरोह से जुड़ा था शुभम यादव, पूर्व से है अपराधिक इतिहास

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने अपराधी अमन सिंह ( मृत) गृह से जुड़े शुभम यादव को गोली मार...

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने अपराधी अमन सिंह ( मृत) गृह से जुड़े शुभम यादव को गोली मार दी शुभम यादव का पूर्व से अपराधी की इतिहास रहा है, उसके ऊपर धनबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में छह से अधिक मामले दर्ज हैं. वारदात की सूचना पाकर सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना की पुलिस अशर्फी अस्पताल पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है और हमलावरों की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके.

घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग:

मिली जानकारी के अनुसार, शुभम यादव सोनारडीह ओपी के समीप स्थित अपने आवास पर थे. घटना के वक्त वे अपने दादा-दादी के साथ समय बिता रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने शुभम को लक्ष्य कर तीन गोलियां मारीं, जिससे वे लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे.

अस्पताल में भर्ती, स्थिति चिंताजनक:

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल शुभम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया.फिलहाल शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *