Gumla: वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं सहित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के लिए चलाया जा रहा विशेष भौतिक सत्यापन अभियान जिले के सभी पंचायतों में निरंतर जारी है.
पारदर्शिता पर जोर
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र लाभुक का समयबद्ध और पारदर्शी सत्यापन हो, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सके.
डोर टू डोर सत्यापन
इसके तहत पंचायत स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीमों द्वारा ग्रामवार और पंचायतवार डोर टू डोर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है.
Also Read: गुमला में सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल
आधार और मोबाइल नंबर अपडेट
अभियान के अंतर्गत लाभुकों के आधार और मोबाइल नंबर का सत्यापन कर संबंधित पोर्टल पर अद्यतन किया जा रहा है. साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार अयोग्य लाभुकों की पहचान कर विलोपन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके.
लाभुकों से अपील
जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें और संबंधित टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं. लाभुक अपने नजदीकी पंचायत अथवा प्रखंड कार्यालय में जाकर भी अपना सत्यापन सुनिश्चित करा सकते हैं.
