Click Here
Click Here
Click Here

7 साल के ‘जलवीर’ ईशांक ने रचा इतिहास, BJP नेताओं ने घर पहुंचकर किया सम्मान

Ranchi: रांची के नन्हे तैराक ईशांक सिंह ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा झारखंड ही नहीं बल्कि देश गर्व...

Ranchi: रांची के नन्हे तैराक ईशांक सिंह ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा झारखंड ही नहीं बल्कि देश गर्व कर रहा है. महज 7 साल की उम्र में उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क जलडमरूमध्य की करीब 29 किलोमीटर लंबी दूरी को सिर्फ 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

ऐतिहासिक उपलब्धि पर मिला सम्मान, नेताओं ने बढ़ाया हौसला

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह खुद ईशांक के रांची स्थित घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने इस नन्हे खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इतनी कम उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौती को पार करना असाधारण साहस और कड़ी मेहनत का परिणाम है. ईशांक ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी यह उपलब्धि देश के लाखों बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.

वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि ईशांक ने श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक का सफर तय कर इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि झारखंड की प्रतिभा का वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन है.

ALSO READ: गंदगी और अव्यवस्था पर भड़के उपायुक्त, नाजीर का वेतन रोका, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *