Click Here
Click Here

मारवाड़ी महाविद्यालय में दर्जनों युवाओं ने थामा आजसू छात्र संघ का दामन

RANCHI: रविवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) की ओर से मारवाड़ी महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का...

RANCHI: रविवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) की ओर से मारवाड़ी महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सक्षम झा और राजेश सिंह ने किया.

दर्जनों युवाओं ने ली सदस्यता
बैठक के दौरान कृष साहू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक और छात्रहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही संगठन की आगामी रणनीति और भविष्य की रूपरेखा भी तय की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

छात्रहित के मुद्दों पर जोर
कार्यक्रम में अमन साहू, सक्षम झा, राजेश सिंह, सोनू सिंह, पवन सिंह, पीयूष कुमार, कृष साहू, गौरव, अंकित, आर्चित, आर्यन और नितेश समेत कई छात्र उपस्थित रहे. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ALSO READ: Paytm पर बड़ा झटका! RBI ने Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *