Click Here
Click Here

आपसी झगड़े और अंधविश्वास से जुड़ा है भगत द्वारा नरबलि देने के प्रयास का मामला: पुलिस अनुसंधान में जुटी

SIMDEGA: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के तीर्रा गांव में एक भगत द्वारा एक व्यक्ति के बलि देने के प्रयास के बाद गांव...

SIMDEGA: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के तीर्रा गांव में एक भगत द्वारा एक व्यक्ति के बलि देने के प्रयास के बाद गांव वालों के पहल से व्यक्ति के जान बचने का एक मामला रविवार को सामने आया था. पुलिस ने इस मामले को आपसी रंजिश और अंधविश्वास से ओतप्रोत मामला बताया.

डीएसपी का बयान

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एक भगत द्वारा नरबलि की बात महज आपसी रंजिश और अंधविश्वास का मामला है. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए अनुसंधान किया जा रहा है.

Also Read: योजनाओं में अनियमितता पर भड़के झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा, कार्रवाई की चेतावनी

कार्रवाई की तैयारी

इस मामले में जो भी दोषी मिलेंगे, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

 लोगों से अपील

उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि अंधविश्वास से भरा इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो सीधे अपने मुखिया या अपने क्षेत्र के थाना से संपर्क करें. पुलिस अंधविश्वास फैलाने वालों पर सीधे कार्रवाई करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *