Chaibasa: मनोहरपुर के बिरसा फुटबॉल मैदान, मनीपुर में आरसी क्लब मनीपुर के तत्वावधान में आयोजित स्व. देवेंद्र मांझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. रोमांचक मुकाबले में द्रीपशीला बॉयज क्लब ने पानी टंकी बॉयज क्लब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
विधायक जगत मांझी ने कहा…
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जगत मांझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक लगाकर मैच का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की भावना विकसित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की.
विधायक ने कहा कि स्व. देवेंद्र मांझी की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है. समापन समारोह में विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
ALSO READ: नक्सलियों के आत्मसमर्पण से परिवार में लौटी खुशियां, कहा..समाज में जियेंगे इज्जत के साथ
