Ranchi: झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में आज 16 नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. ये सभी नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. आत्मसमर्पण समारोह में परिवार वालों को बुलाया गया है. परिवार वालों और पुलिस के समक्ष सभी नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इस बीच नक्सली के परिवार वालों में खुशी का माहौल है. नक्सली के परिवार ने बताया कि मुख्यधारा में लौटने से परिवार वालों में खुशी का माहौल है. वहीं समाज में अब इज्जत के साथ जिंदगी जिएंगे. कई बार आसपास के लोग जानता था कि नक्सली है तो नक्सली होने के बात को घृणा दृष्टि से देखता था और व्यवहार अच्छा नहीं करता था. अब झारखंड सरकार के नक्सलियों के लिए बनाए गए बेहतर नीति के तहत आगे बढ़ने का काम किया जाएगा. इस समय पुलिस मुख्यालय में लगभग सभी नक्सली के परिवार मौजूद हैं और चेहरे पर खुशियों की झलक दिखाई दे रही है.
रांची के 16 कुख्यात माओवादी आज आत्मसमर्पण करेंगे
आज झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची में 16 कुख्यात माओवादी DGP के समक्ष सामूहिक आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इन नक्सलियों पर कुल 39 से 60 लाख रुपये तक का इनाम घोषित है. जिसमें 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी भी शामिल है. समर्पण करने वाले कैडर 1 रीजनल कमांडर, 3 जोनल कमांडर, 3 सब-जोनल कमांडर, 6 एरिया कमांडर और 3 कैडर सदस्य शामिल है. इंसास और एके- 47 समेत 11 अत्याधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1562 कारतूस पुलिस को सौंपे जाएंगे. ये सभी नक्सली पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गिरिडीह, बोकारो और लातेहार आदि इलाकों में सक्रिय थे. हालांकि आज आत्मसर्पण करने के बाद आम आदमी की तरह ये सभी नक्सली जिंदगी जीने जा रहे हैं.
Also Read: IBPS Clerk Recruitment 2026: 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें परीक्षा शेड्यूल और चयन प्रक्रिया
