26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे डूरंड कप के मुकाबले, 18 जुलाई को निकलेगा ट्रॉफी टूर

Ranchi: राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है....

बिरसा मुंडा स्टेडियम

Ranchi: राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है. 26 जुलाई से 16 अगस्त तक मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन की तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए. स्टेडियम की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, खिलाड़ियों और मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था, स्टेडियम की ब्रांडिंग और आमंत्रण पत्र वितरण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

मजिस्ट्रेट की तैनाती

मैच के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. वहीं, रांची नगर निगम को स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. पुलिस और प्रशासन को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टूर्नामेंट को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए 18 जुलाई को भारतीय थल सेना की ओर से ट्रॉफी टूर निकाला जाएगा. इस दौरान डूरंड कप की ट्रॉफी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जुड़ सकें.

AlsoRead:पलामू: DC ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *