कोडरमा, डोमचांच समेत पांच प्रखंडों में आज साढ़े चार घंटे रहेगी बिजली बाधित

Koderma : डीवीसी के 132/33 केवी विष्णुपुर ग्रिड से संचालित 33 केवी जेएसईबी-1 एवं जेएसईबी-2 लाइन में आई झुकाव (सैग) संबंधी तकनीकी...

Koderma : डीवीसी के 132/33 केवी विष्णुपुर ग्रिड से संचालित 33 केवी जेएसईबी-1 एवं जेएसईबी-2 लाइन में आई झुकाव (सैग) संबंधी तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को साढ़े चार घंटे का आपातकालीन शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अंचल के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि डीवीसी के अनुरक्षण विंग द्वारा तकनीकी खामी को दूर करने के लिए प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लाइन में उत्पन्न झुकाव के कारण भविष्य में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका थी, जिसे देखते हुए यह अनुरक्षण कार्य आवश्यक हो गया है.

कोडरमा-हजारीबाग के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रणधीर कुमार ने बताया कि शटडाउन के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय, मरकच्चो, सतगावां, डोमचांच, जयनगर तथा हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक घरेलू एवं व्यावसायिक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें. साथ ही विद्युत उपकरणों की सुरक्षा का ध्यान रखें और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक विभाग को सहयोग करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए समय-समय पर ऐसे तकनीकी अनुरक्षण कार्य किए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

Also Read : कोडरमा: एक ही रात चार घरों में धावा, नगदी-जेवरात समेत हजारों की संपत्ति उड़ाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *