तमाड़ में देर रात हाथियों का हमला, दहशत में ग्रामीण

Ranchi : जिला के तमाड़ वन क्षेत्र के तिरूलपीड़ि गांव में हाथियों ने हमला किया. घटना बीती रात की है. जहां, जंगली...

Ranchi : जिला के तमाड़ वन क्षेत्र के तिरूलपीड़ि गांव में हाथियों ने हमला किया. घटना बीती रात की है. जहां, जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में हमला कर दिया. हाथियों ने रात भर गांव को तहस नहस किया. ग्रामीणों अनाज चट कर गए और घरेलू सामानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया. गांव में खड़ी कई बाइकों को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया.
घटना के समय घरों में मौजूद परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने में सफल रहे. पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनकी पूरी मेहनत और जमा पूंजी एक ही रात में बर्बाद हो गई.
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. प्रभावित परिजनों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें.
इस मामले में तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने गंभीर चिंता जताते हुए वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिले और क्षेत्र में हाथियों के आतंक से बचाव के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए. जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट सख्त : फटकार के बाद कहीं मिले नरकंकाल, तो कहीं 8 साल बाद फिर से शुरू हुई जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *