Click Here
Click Here
Click Here

दस मई तक राज्य में आंधी बारिश का येलो अलर्ट, आज इन जिलों में होगी बारिश

Ranchi : पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी बारिश ने राज्यवासियों को गर्मी से राहत दी है. तपती गर्मी के दौरान बारिश...

Ranchi : पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी बारिश ने राज्यवासियों को गर्मी से राहत दी है. तपती गर्मी के दौरान बारिश की फुहारों ने पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट ला दी है. आने वाले कुछ दिनों के राज्य का मौसम ऐसे ही रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 5 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग, जिसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ थंडरिंग की संभावना है. इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों के साथ साथ राज्य के शेष हिस्सों के लिए 10 मई तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ तेज हवा के बहने को ले लेकर अपडेट जारी किया गया है. जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में अधिकांश जगहों पर बारिश हुई. वहीं, रांची में भी बूंदाबांदी हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सर्वाधिक ओलावृष्टि खूंटी जिले में जबकि सर्वाधिक वर्षापात बोकारो के तेनूघाट में 22.4 मिमी रिकॉर्ड किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान 5, 6 और 7 मई को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 8 और 9 मई को अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
5 मई: अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 20 डिग्री
6 मई: अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 20 डिग्री
7 मई: अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 21 डिग्री

ALSO READ : बाबूलाल मरांडी बोले- ‘गुंडाराज के खिलाफ जनता का ऐतिहासिक फैसला, 92% मतदान ने रचा नया इतिहास’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *