विनीत आभा उपाध्याय
Ranchi: हजारीबाग पुलिस कार्यालय से जुड़े करीब 27 से 28 करोड़ रुपये के बहुचर्चित सरकारी धन गबन मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है और सीआईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हजारीबाग में हुए करोड़ों रुपये के इस घोटाले की राशि को एसबीआई के अलग अलग 21 बैंक खातों में पहले ट्रांसफर किया गया उसके बाद रूट कराया गया है.

DDO कोड का दुरुपयोग कर निकाले गए करोड़ों रुपये
इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ जब हजारीबाग के ट्रेजरी ऑफिसर उज्ज्वल कुमार चौरसिया ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. दरअसल वित्त विभाग के झारखंड स्टेट ईएमयू कोषांग ने ट्रेजरी के जरिए किए गए डेटा एनालिसिस में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई थी. जिसके बाद जांच में सामने आया कि हजारीबाग एसपी कार्यालय के डीडीओ कोड (HZBPOL007) का दुरुपयोग करके पिछले 10 वर्षों के दौरान दो बैंक खातों में अवैध रूप से 15,41,41,485 रुपये (पंद्रह करोड़ इकतालीस लाख इकतालीस हजार चार सौ पचासी रुपये) ट्रांसफर कर गबन किए गए. जिसके बाद अप्रैल में बनी जांच समिति और हजारीबाग के एडिशनल एसपी अमित कुमार ने एसपी कार्यालय के एकाउंट्स सेक्शन का कंप्यूटर डेटा और पिछले 10 वर्षों के बिलों की जांच की. जांच में पाया गया कि सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी के बिलों में भारी विसंगतियां थीं हालांकि निकाली गई कुल राशि समान थी.
Read Also: हजारीबाग : 4 लाख के 5 जापानी मियांजाकी आम लेकर फरार हुए चोर, किसान के उड़े होश
CID को मिले SBI के 21 बैंक खातों के विवरण
मुख्य रूप से दो खातों शम्भू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक के अनुग्रह कॉलोनी गया के खाता संख्या 31331756028 और खाता संख्या 32904118657 जो संगीता चौधरी के नाम पर है उसमें करोड़ों रुपये भेजे गए थे. एकाउंट्स सेक्शन में तैनात कांस्टेबल नंबर 1031 शंभू कुमार, कांस्टेबल नंबर 82 रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह और कांस्टेबल नंबर 25 धीरेंद्र सिंह ने कबूल किया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से डिजिटल सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर कुल 21 बैंक खातों के जरिए करीब 27 से 28 करोड़ रुपये का गबन कर चुके हैं. जांच के दौरान सीआईडी को उन 21 एसबीआई (SBI) खातों की सूची मिली है जिनका इस्तेमाल इस घोटाले की राशि को खपाने और लेयरिंग करने के लिए किया गया था.
इन खातों के जरिए पिछले 8-10 वर्षों में लगातार अवैध ट्रांसफर किए गए
क्रम संख्या बैंक खाता संख्या IFSC कोड
1 32904118657 SBIN0003588
2 31331756028 SBIN0003588
3 38294520352 SBIN0000090
4 42680752861 SBIN0018100
5 43352753613 SBIN0017423
6 11711926635 SBIN0003551
7 20375640831 SBIN0017423
8 34946698575 SBIN0017423
9 30223059094 SBIN0003551
10 10381024670 SBIN0003588
11 51031378534 SBIN0006553
12 33539220351 SBIN0010771
13 34313490555 SBIN0017423
14 43180180676 SBIN0017471
15 33894930737 SBIN0017146
16 38294093577 SBIN0000090
17 39948405865 SBIN0015730
18 42349246243 SBIN0017471
19 39931199145 SBIN0000551
20 31060871603 SBIN0009610
21 20375639575 SBIN0017423


