Adra/Seraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 04.05.2026 से 10.05.2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है. उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 04.05.2026 एवं 07.05.2026 को रद्द रहेगी.
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 05.05.2026, 08.05.2026 एवं 10.05.2026 को रद्द रहेगी.
(3) 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू दिनांक 05.05.2026, 08.05.2026 एवं 10.05.2026 को रद्द रहेगी.
(4) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 10.05.2026 को रद्द रहेगी.
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 09.05.2026 को आद्रा स्टेशन पर ही आंशिक समापन/प्रारंभ होगी. यह ट्रेन आसनसोल से आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा से आसनसोल के लिए रवाना होगी. आद्रा–टाटानगर–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी.
(2) 63593/63594 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 06.05.2026 को जोयचंडी पहाड़ स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ होगी. यह ट्रेन आसनसोल से जोयचंडी पहाड़ तक ही चलेगी. जोयचंडी पहाड़–पुरुलिया–जोयचंडी पहाड़ के बीच सेवा रद्द रहेगी.
मार्ग परिवर्तन (Diversion)
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 05.05.2026 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी होकर चलेगी.
(2) 13301 (धनबाद–टाटानगर) स्वर्णरेखा एक्सप्रेस दिनांक 08.05.2026 को भोजूडीह–भगा–जमुनी–आद्रा के बजाय भोजूडीह–मोहुदा–जोयचंडी पहाड़–आद्रा होकर चलेगी.
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व एनटीईएस/139 या संबंधित स्टेशन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें. रेल प्रशासन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है.
यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध युवा व्यवसायी संजीव मलानी ने थामा कांग्रेस का दामन, सांसद सुखदेव भगत ने दिलाई सदस्यता
