बहू से छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, पुलिस ने अपनी ही बहू...

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, पुलिस ने अपनी ही बहू के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ गांव की है, पीड़िता सीमा देवी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 8 मई 2026 की सुबह उसके ससुर लक्ष्मण राम चंद्रवंशी ने लोहे का छड़ मांगने के बहाने उसे अपने पास बुलाया.

ससुर ने किया बहू के साथ अभद्र व्यवहार

आरोप है कि वहां उसने बहू के साथ गाली-गलौज की और गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया, पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं 115(2), 118(1), 126(2), 74, 109, 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई बीरेंद्र राम को मामले की जांच सौंपी गई, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण राम चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, फिलहाल पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है.

Also Read : पाकुड़: बिजली और पानी की किल्लत से जूझ रहा डायलिसिस सेंटर, हलक में मरीजों की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *