फीफा विश्वकप 2026: फ्रांस-स्पेन के बीच पहला सेमी फाइनल आज, भारत में रात 12.30 बजे देख सकते हैं मैच, यूरोप की दोनों दिग्गज टीमें आमने-सामने

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप 2026 में चार टीमों के बीच विश्व विजेता बनने की जंग शुरू हो चुकी है और...

FIFA World Cup 2026: The first semi-final between France and Spain is today, the match can be watched in India at 12.30 am, both the great European teams face each other.

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप 2026 में चार टीमों के बीच विश्व विजेता बनने की जंग शुरू हो चुकी है और पहला सेमीफाइनल दो यूरोपीय दिग्गजों फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है. यह मुकाबला भारत में आज, 15 जुलाई को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि, अमेरिकी समयानुसार यह मैच 14 जुलाई को ही है. इसके बाद 15 जुलाई (भारत के समय के हिसाब से 16 जुलाई को रात 12:30 बजे से) को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
फ्रांस तीसरी बार लगातार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने के बेहद करीब है, जबकि मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन अपने दूसरे विश्व कप खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा. इस मुकाबले में किलियन एमबाप्पे और लामिन यमाल जैसे सुपरस्टार आमने-सामने होंगे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि

अमेरिका के टेक्सस स्थित आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल अमेरिका के टेक्सस स्थित आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 15 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा, लेकिन अमेरिका समयानुसर यह मुकाबला 14 जुलाई को दोपहर दो बजे शुरू होगा. इस विश्व कप में इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा नौ मैच आयोजित किए गए हैं. आप इसका प्रसारण आधे घंटे पहले से इसके ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा ओटीटी पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप पर देख सकते हैं.

फ्रांस की फीफा रैंकिंग 1, स्पेन की 3

फ्रांस ने ग्रुप-आई में अपने तीनों मुकाबले जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके बाद उसने राउंड ऑफ-32 में स्वीडन को 3-0 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पराग्वे को 1-0 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. वहीं स्पेन ने ग्रुप-एच में सात अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया. उसने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराया, जबकि केप वर्डे के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा. नॉकआउट में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0, पुर्तगाल को 1-0 और बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

FIFA World Cup 2026: The first semi-final between France and Spain is today, the match can be watched in India at 12.30 am, both the great European teams face each other.

फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे गोल्डन बूट दौर में सबसे आगे

फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे इस विश्व कप में पांच मैचों में आठ गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी टीम को लेकर बड़ी बात कही. एमबाप्पे ने कहा, ‘मैं 2018 में विश्व चैंपियन रहा हूं और 2022 में विश्व कप का उपविजेता भी. लेकिन यह टीम अभी तक कुछ भी हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि इसमें सबसे ज्यादा क्षमता है. इस टीम में इतनी खूबियां हैं कि यह आपको बड़े सपने देखने का मौका देती है.’ अगर फ्रांस स्पेन को हराने में सफल रहता है तो वह लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी यूरोपीय टीम बन जाएगी. इससे पहले यह उपलब्धि पश्चिम जर्मनी ने हासिल की थी.

यह भी पढ़ें: रांची के प्रेमसंस मोटर्स पर लगे करोड़ों की ठगी के गंभीर आरोप, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

क्या ‘फाइनल से पहले का फाइनल’ होगा ये सेमी फाइनल?

स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते का मानना है कि यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है. उन्होंने कहा, ‘इसे फाइनल से पहले का फाइनल कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी. हम उन टीमों में हैं जो फाइनल तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं. अब हमारा पूरा ध्यान सिर्फ फ्रांस पर है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें फ्रांस की अपार क्षमता का पूरा एहसास है, लेकिन हमें यह भी पता है कि हम वही टीम हैं जिसने उन्हें दो सेमीफाइनल में हराया है.’ स्पेन ने यूरो 2024 और यूईएफए नेशंस लीग 2025 के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था.

जो टीम जीतेगी वो फाइनल में अर्जेंटीना-इंग्लैंड मैच के विजेता से भिड़ेगी

फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी. विश्व कप का फाइनल 19 जुलाई (भारत में 20 जुलाई) को न्यू जर्सी में खेला जाएगा.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *