Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ में ओसम मिल्क प्लांट पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा

रामगढ़ : पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. जानकारी के...

रामगढ़ :  पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार अपराधियों ने प्लांट को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद किए.

Also Read : मिट्टी से उठकर बनाई पहचान, सूअर पालन से जुवाना किस्कू बनीं ‘लखपति दीदी’ की मिसाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी


घटना की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए ली है. गिरोह ने प्लांट मालिक अनिरुद्ध को निशाना बनाते हुए इसे सिर्फ चेतावनी बताया है और आगे जानलेवा हमले की धमकी दी है. पोस्ट में प्लांट के साथ-साथ मालिक के घर और परिवार को भी निशाने पर लेने की बात कही गई है. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और मामले की गहन पड़ताल में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *