विकास कार्यों को लेकर DVC और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बढ़ी खींचतान

Bokaro: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर डीवीसी प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच खींचतान शुरू हो गई...

Bokaro: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर डीवीसी प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच खींचतान शुरू हो गई है. डीवीसी के भू-संपदा विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि अधिग्रहित भूमि पर किसी भी निर्माण या विकास कार्य से पहले एनओसी लेना अनिवार्य होगा.

डीवीसी ने जारी किया निर्देश

डीवीसी प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के विकास कार्य शुरू करने पर प्रशासनिक, कानूनी और भूमि संबंधी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि कुछ शिकायतों के बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है.

मुखिया ने अपनाया सख्त रुख

गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि एचएमटी कॉलोनी की जर्जर सड़क को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

सड़क निर्माण की तैयारी शुरू

मुखिया के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय के जूनियर इंजीनियर ने प्रभावित सड़क का निरीक्षण और सर्वे किया. सर्वे के बाद सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया गया है. निर्णय लिया गया है कि अगले सप्ताह से मुखिया फंड से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और लंबे समय से खराब सड़क की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई है.

ALSO READ:लेधवाराडीह में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व उपकरण जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *