Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

EX CM रघुवर दास आज पहुंचेंगे पलामू, रात्रि विश्राम के बाद कल अनिल चौरसिया की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

Palamu: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज पलामू पहुंच रहे हैं. वे आज रात डालटनगंज...

Palamu: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज पलामू पहुंच रहे हैं. वे आज रात डालटनगंज परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद कल, 16 जून को वे प्रबुद्ध जनों से मुलाकात और केंद्र सरकार की योजनाओं का परिभ्रमण करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे

सुबह 10:30 बजे चंद्रा रेजिडेंसी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद वे चैनपुर प्रखंड के किनी रवाना होंगे. डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया के पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया जी की 14वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हैं, जंहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास स्वर्गीय अनिल कुमार चौरसिया जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और इसके साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

AlsoRead:News Wave Expose : झारखंड में खनिज खदानों के 50% से अधिक पट्टों पर लगा ताला, सैकड़ों लीज लैप्स और सरेंडर, पढ़ें रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *