Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से ED द्वारा दाखिल चार्जशीट में राशि के बदलाव को चुनौती दी गई है. इस पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. ED ने मामले में अपना जवाब दाखिल कर दिया है और प्रार्थी को प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है.

चार्जशीट में राशि में बदलाव
बताते चलें कि पूर्व सीएम मधु कोड़ा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है, जिसमें राशि में बदलाव किया गया है. इस बदलाव की जानकारी पूर्व सीएम श्री कोड़ा को भी अदालत के माध्यम से दी गई थी. उसके बाद उन्होंने राशि में बदलाव के मामले में निचली अदालत में याचिका दाखिल की थी, लेकिन निचली अदालत ने याचिका खारिज कर दी. उसके बाद मधु कोड़ा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई.

